फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers adamant on the demand to cancel the auction

Tehri News: नीलामी निरस्त करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Sat, 04 Jul 2026 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 04 Jul 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on the demand to cancel the auction
प्रशासन पर गुमराह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की दी चेतावनी
कंडीसौड (टिहरी)। जिला प्रशासन की ओर से बौर व राम गांव की चारागाह की भूमि की नीलामी स्थगित करने के बाद भी स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण नीलामी की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग पर अड़े हैं। मांग के समर्थन में शनिवार को 13वें दिन भी धरने पर डटे रहे। जल्द कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
धरना स्थल सुल्याधार में पैतृक भूमि संरक्षण समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में मांग के समर्थन में लोगों ने धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि चारागाह की लगभग 79 नाली भूमि नीलामी स्थगित करने के नाम पर प्रशासन लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

चारागाह की भूमि पुश्तैनी है वर्षो से यह भूमि ग्रामीणों के अधिकार क्षेत्र में है। नीलामी प्रक्रिया की अब प्रशासन क्या जांच कराएगा। नीलामी का टेंडर होने से पहले प्रशासन ने स्थानीय लोगों का पक्ष क्यों नहीं जाना। ग्राम पंचायतों की सहमति के बिना टेंडर प्रक्रिया कैसे जारी कर दी गई। चेतावनी दी यदि जल्द ही नीलामी स्थगित नहीं की गई तो लोग कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर विक्रम सिंह अधिकारी, श्याम लाल, नरेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सिंह कैंतुरा, मनवीर सिंह भंडारी, मान सिंह रावत, शूरवीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed