फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Village heads of Jaunpur staged a sit-in at the Block Development Office

Tehri News: जौनपुर के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Village heads of Jaunpur staged a sit-in at the Block Development Office
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक खंड विकास अधिकारी कार्यालय थत्यूड़ परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने वीबी जीरामजी योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति में आ रही समस्या को लेकर धरना दिया। ग्राम प्रधानों ने श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत गांव ऐसे हैं, जहां संचार नेटवर्क की परेशानी बनी है। इसके कारण श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति विकट होने के कारण कई गांवों में मोबाइल से बात तक नहीं हो पाती है। ऑनलाइन उपस्थिति के कारण ग्रामीणों को योजना के तहत किए जाने कार्यों से वंचित रहना पड़ रहा है। इसका असर गांव के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। कहा कि सरकार पहले पहाड़ी क्षेत्रों में मजबूत संचार नेटवर्क की व्यवस्था करे, इसके बाद ऑनलाइन हाजिरी का प्रावधान शुरू करवाए। कहा कि ग्राम प्रधानों के विरोध के बाद भी यदि सरकार उनकी मांग की अनदेखी की गई तो ग्राम प्रधान आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया बंद कर पूर्व की भांति ऑफलाइन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शांति प्रसाद गौड़, सरदार सिंह पंवार, जगपाल पंवार, वासुदेव लेखवार, जीतमणी, सरस्वती रावत, रीना बिष्ट, मीनाक्षी चौहान, कुसुम रावत, मदन मोहन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed