फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vaishnavi kit presented on girl's birthday

बालिका के जन्म पर भेंट की वैष्णवी किट

Sat, 21 Nov 2020 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi kit presented on girl's birthday
भिलंगना ब्लॉक के रगस्या गांव डिप्टीयाणा में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण विभाग ने अक्तूबर माह में जन्मी कन्या और उसकी माता को वैष्णवी किट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बालिका प्रोत्साहन के लिए बालिका जन्मोत्सव मना रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बूढ़ाकेदार के रगस्या गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में अक्तूबर माह में जन्मी माहेश्वरी देवी की पुत्री का जन्मोत्सव मनाया गया। बाल विकास की मुख्य सेविका देवेश्वर देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्बल छनवाण ने बालिका और उसकी माता को वैष्णवी किट भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के लिए बालिका प्रोत्साहन योजना शुरू की है, जिसके तहत बच्ची के जन्म होने पर माता-पिता को सम्मानित किया जाता है। साथ ही घर के बाहर बालिका की नेम प्लेट भी लगाई जाती है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू देवी, आरती देवी, मधुबाला, पुष्पा देवी, मूर्ति लाल, उर्मिला देवी, तारा देवी, महेश रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed