फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uttarakhand's talent will be seen on a stage in Rabar conference today

रैबार सम्मेलन में आज एक मंच पर दिखेगी उत्तराखंड की प्रतिभाए

Sat, 02 Nov 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's talent will be seen on a stage in Rabar conference today
नई टिहरी के कोटी कालोनी में रैबार-2 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते जिले के प्रभारी मंत्री ड? - फोटो : NEW TEHRI
देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के दम पर भारत की स्वर्णिम उपलब्धियों का अध्याय लिख रहे प्रवासी उत्तराखंड की महान हस्तियां रविवार (आज) टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी मेें एक मंच पर दिखेंगे। रैबार-2 आवा आपणा घौर सम्मेलन के माध्यम से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर्यटन विकास और स्वरोजगार का संदेश देंगे। जिला प्रशासन ने रैबार-2 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के प्रभारी और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कोटी कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के कोटी कालोनी पहुंचने पर सबसे पहले पारंपरिक ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया जाएगा। रैबार-2 आवा आपण घौर सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। पांडाल में सिर्फ 200 लोगों को बैठने के लिए पास जारी किए गए हैं। सुबह 10.35 बजे पांडवाज ग्रुप की ओर से वंदना की प्रस्तुति के साथ ही रैबार-2 सम्मेलन का शुभारंभ होगा। राज्य की दशा और दिशा पर सवाल-जवाब भी होंगे।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कोटी कालोनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली। कहा रैबार सम्मेलन टिहरी झील को विश्वस्तर पर नए साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के प्रोटोकॉल के लिए एसपीजी सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां टिहरी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed