फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Upanl personnel accused of denying the alleged appointment

उपनल कर्मियों ने लगाया नियुक्ति न देने का आरोप

Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Upanl personnel accused of denying the alleged appointment
स्वास्थ्य विभाग को कोरोना काल में सबसे ज्यादा कर्मियों की जरूरत है, लेकिन कार्यबहिष्कार पर गए 52 उपनल कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग नियुक्तियां नहीं दे रहा है। जिसके चलते कर्मियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कर्मियों का कहना है कि उपनल महासंघ के आह्वान पर कर्मी हड़ताल पर गए थे। वर्तमान में हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन विभाग उन्हें नियुक्तियां और संविदा का नवीनीकरण नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में लगे कर्मी अपनी मांगों को लेकर फरवारी में बेमियादी कार्यबहिष्कार पर गए थे। 56 दिनों के बाद सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के आश्वासन पर उपनल कर्मियों ने हड़ताल स्थगित की थी, लेकिन हड़ताल समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी टिहरी जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 52 उपनल कर्मियों को नियुक्ति नहीं दी गई है। कर्मियों का कहना है कि नियुक्तियों के लिए कर्मी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद उनकी नियुक्तियां और संविदा का नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुमन आर्य का कहना है कि कार्यबहिष्कार के बाद कर्मी काम पर नहीं आ रहे हैं। उन्हें तत्काल ज्वाइंनिंग देनी चाहिए। इसके बाद ही संविदा का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed