फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   upanal employe start protest .

उपनल कर्मी ने मां के साथ शुरू किया धरना

Wed, 29 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 29 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
upanal employe start protest .
नियुक्ति की मांग के लिए अधीक्षण अ भ यिंता कार्यालय मे धरने पर मा के साथ बैठा दिनेश बहुगुणा - फोटो : Amar Ujala

ऊर्जा निगम  से कार्यमुक्त किए गए उपनल कर्मचारी दिनेश बहुगुणा ने अपनी मां सुंदरी देवी के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने नौकरी में बहाली की मांग की है। इधर, ऊर्जा निगम का कहना है कि संबंधित कर्मचारी को कई बार कार्य सुधार की सलाह दी गई थी, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली नहीं सुधरी। इसलिए उसको कार्यमुक्त करना मजबूरी हो गई थी।

विज्ञापन


बुधवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आंदोलन शुरू करते हुए बहुगुणा ने बताया कि वह उपनल के माध्यम से सतपुली उपखंड में आठ वर्षों से बतौर मीटर रीडर कार्य कर रहा था। 2 जून को एसडीओ सतपुली ने बिना कारण बताए उनको कार्यमुक्त कर दिया। नौकरी से हटाए जाने की वजह से उसका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उसने विभागीय अधिकारियों से पुनर्नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन


इधर, विद्युत वितरण खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि कर्मचारी की हर स्तर से शिकायत आ रही थी। उपभोक्ता मीटर रीडिंग नहीं होने की शिकायत कर रहे थे। उसको कई बार कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed