{"_id":"5f2453258ebc3e63c45c2bec","slug":"university-exams-will-be-held-from-september-1-to-26-new-tehri-news-drn3517794187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, एक से 26 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, एक से 26 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं
Sat, 01 Aug 2020 12:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
श्रीदेव सुमन विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि की परीक्षाएं एक से 26 सितंबर तक दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। खास बात यह है कि विवि ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षाएं ओएमआर सीट के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यूजीसी से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की हरी झंडी मिलने के बाद श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी के निर्देशन में परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूजी और पीजी के अंतिम सेमेस्टर के साथ ही स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से 26 सितंबर के बीच होंगी। विवि के कुलपति ने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए उड़न दस्तों की टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन
पहली बार कोरोना संकट में छात्रों की सुविधा को देखते हुए ओएमआर सीट के जरिए परीक्षाएं करवायी जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम को विवि की वेबसाइड पर अपलोड किया जा चुका है। सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।