फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two people filed nomination for the post of president and 10 for the post of member

Tehri News: अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 10 लोगों ने कराया नामांकन

Sat, 28 Dec 2024 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Dec 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Two people filed nomination for the post of president and 10 for the post of member
नई टिहरी। निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 10 लोगों ने नामांकन कराया है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 27 और सदस्य के लिए 82 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्र 30 दिसंबर तक जमा कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन पत्र जमा करने के दूसरे दिन नई टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन कराया है। जबकि चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। यहां सदस्य पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। जबकि 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन कराया है। नगर पालिका चंबा में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि सदस्य के लिए नौ लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। वहां सदस्य के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नगर पालिका मुनिकीरेती में भी अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। वहां दो नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत लंबगांव में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत तपोवन में अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के लिए 13 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत घनसाली में अध्यक्ष पद पर एक नामांकन कराया गया और चार नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य के लिए 14 नामांकन पत्र खरीदे गए। चमियाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत कीर्तिनगर में अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। वहां सदस्य पद के लिए एक नामांकन कराया गया। जबकि तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। गजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा। जबकि सदस्य पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed