फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two accused of absconding loot arrested

फरार चल रहे लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Apr 2021 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused of absconding loot arrested
बैंक से रुपये लेकर अपने घर जा रहे एक ठेकेदार से 35 हजार की लूटपाट कर फरार चल रहे दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से पुलिस ने 7.15 ग्राम स्मैक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष हिमानी पंवार ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम को पिल्डी गांव निवासी ठेकेदार कुंदन सिंह नरेंद्रनगर बैंक से रुपये लेकर घर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे पिल्डी गांव से कुछ दूरी पहले सड़क पर उन्हें दो बाइक सवार युवक मिले। युवकों ने एक कपड़े से उनका मुंह ढककर उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 35 हजार रुपये रखे थे। कुंदन सिंह ने शनिवार को थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नगर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बाइकों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। बाईपास मार्ग पर बाइक सवार दो युवक मिले। संदेह होने पर उन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बीते दिन कुंदन सिंह का बैग लूटने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह (24) निवासी भैसर्ग गांव, हरि सिंह (22) निवासी खेड़ागाड़ गांव के रूप में की गई। उनके कब्जे से 20 हजार नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट के 15 हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। बताया तलाशी लेने पर अर्जुन सिंह के पास 3.8 ग्राम और हरि सिंह के पास 3.35 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ है। लूटपाट करने और एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed