फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Transport business collapsed in Corona epidemic

कोरोना महामारी में परिवहन व्यवसाय हुआ चौपट

Sat, 29 May 2021 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Transport business collapsed in Corona epidemic
कोरोना काल में बस और टैक्सियों का काम चौपट होने से वाहन स्वामियों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलने पर टैक्स से बचने के लिए वाहन स्वामियों को वाहनों के परमिट सरेंडर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को आठ बस मालिकों ने परमिट एआरटीओ कार्यालय में सरेंडर किए। अभी तक यहां कुल 22 वाहन स्वामियों ने परमिट जमा कराए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के लॉकडाउन की मार झेलने के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी परिवहन व्यवसाय ठप पड़ा है। शनिवार को आठ बस मालिकों ने यहां बौराड़ी एआरटीओ कार्यालय में अपने परमिट सरेंडर करा दिए। उन्होंने सरकार से व्यवसायिक वाहन मालिकों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

रीजनल इंस्पेक्टर (आरआई) विकास सिंह ने बताया कि अब तक सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बौराड़ी में बस और टैक्सियों के 22 परमिट सरेंडर कराए गए हैं। अधिकतम तीन माह के लिए परमिट सरेंडर किए जा सकते हैं। इस दौरान उन्हें टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। जिन वाहनों के परमिट जमा कराए गए हैं, उनका संचालन नहीं हो सकेगा। इधर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने सरकार से वाहन स्वामियों का टैक्स माफ करने और आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed