{"_id":"6544d5958b8f0b76f00d8af7","slug":"trainee-sub-inspector-should-work-with-responsibility-and-accountability-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3383-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्रशिक्षु उप निरीक्षक दायित्व और जवाबदेही से करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्रशिक्षु उप निरीक्षक दायित्व और जवाबदेही से करें कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को जिले के लिए चयनित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण को लेकर जरूरी सुझाव दिए हैैं। कहा कि पटवारियों को उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों, जवाबदेही, कार्य, दायित्वों से अवगत कराते बेहतर तरीके से व्यवहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षु भी मनोयोग से प्रशिक्षण लें ताकि उन्हें भविष्य में कोई दिक्कत न आए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व उप निरीक्षकों के कार्य व दायित्वों की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि उनका कार्य सही रिपोर्टिंग करना है। ताकि शासन-प्रशासन स्तर पर निर्णय सही हो। साथ ही भूमि संरक्षक कार्य, अतिक्रमण रोकना, भूमि विवाद की सही रिपोर्ट देना, अभिलेखों का रखरखाव, खरीद फरोख्त, आपदा व निर्वाचन संबंधी और अन्य कार्य शामिल हैं।
प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षुओं को ब्रीफिंग, डीप ब्रीफिंग सेशन कराते रहें। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि टिहरी जिले में कुल 45 अभ्यर्थियों का चयन राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) पद के लिए हुआ है। जिनमें से 40 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। जबकि एक मृतक आश्रित और दो विभागीय कोटे से पदोन्नति राजस्व उप निरीक्षक भी प्रशिक्षण ले रहें। प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों ने दो दिन के प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए और कुछ सुझाव भी दिए। इस मौके पर एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, सहायक भूलेख अधिकारी गिरीश चंद्र पोखरियाल मौजूद थे।