{"_id":"85c693d98b0ba3baa4614b9449704445","slug":"traders-will-pay-50-bucks-for-tidiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए व्यापारियों को देने होंगे 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए व्यापारियों को देने होंगे 50 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली बाजार क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए व्यापारियों को अब प्रत्येक माह 50 रुपये नगर पंचायत को देना होगा।
विज्ञापन
नगर पंचायत बृहस्पतिवार से बाजार की सफाई के लिए दो कर्मियों की तैनाती करेगा। कूड़ा निस्तारण के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाएंगे।
बुधवार को यहां एसडीएम जगदीश लाल और नगर पंचायत के ईओ ऐलम दास की मध्यस्थता में व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा नालियां कूड़े से भरी हुई हैं। इस पर एसडीएम लाल ने बताया कि नगर पंचायत को शासन से अब तक 20 लाख 31 हजार की धनराशि कार्यालय, कंप्यूटर, फर्नीचर और नालियों की सफाई के लिए प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा राज्य वित्त से बहेडा के लिए 75 हजार, रौसाल के लिए 87 हजार और गिरगांव के लिए 47 हजार प्राप्त हुए हैं। प्राप्त धनराशि से संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि बाजार की सफाई के लिए बृहस्पतिवार से दो सफाई कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ईओ दास ने बताया कि जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए दो अलग-अलग डंपिंग जोन शीघ्र ही चिह्नित किए जाएंगे। बैठक के बाद एसडीएम और ईओ ने बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पारेश्वर बड़ोनी, नरेंद्र डंगवाल, ध्यान सिंह पंवार, भगवती प्रसाद कोठियाल, कमल सिंह, टीकाराम उनियाल, दिनेश कुमाईं आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन