फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Toilets become a cause of trouble in Kandisaur on the Chardham Yatra route

Tehri News: चारधाम यात्रा मार्ग कंडीसौड़ में परेशानी का सबब बना शौचालय

Sat, 18 Jan 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Toilets become a cause of trouble in Kandisaur on the Chardham Yatra route
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे के मुख्य यात्रा पड़ाव कंडीसौड़ में बनाया गया सुलभ शौचालय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत करने पर भी गंदगी के पर्याय बने शौचालय की सुध नहीं ली जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक और यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव कंडीसौड़ में बनाया गया सुलभ शौचालय कई दिनों से लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ है। शौचालय में पानी नहीं आने के कारण गंदगी पसरी है। स्थानीय निवासी जयप्रकाश खंडूड़ी और करण सिंह भंडारी ने बताया कि कंडीसौड़ बाजार में बनाए गए शौचालय में पानी नहीं होने से वहां इतनी गंदगी पसर गई है कि आसपास से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बाहर से आने वाले यात्री और पर्यटक जब वहां जा रहे हैं, तो परेशान होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

शौचालय में सफाई नहीं होने से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही शौचालय में पानी की आपूर्ति कर सफाई कराने की मांग की है। इस बाबत जल संस्थान के अवर अभियंता राजवीर महर ने कहा कि सुलभ शौचालय को पानी का कनेक्शन निशुल्क दिया गया था। वहां पानी नहीं आ रहा है, तो जल्द ही फीटर को भेजकर पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed