{"_id":"579f7def4f1c1be3762b968a","slug":"to-assure-the-lockout-decided","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद तालाबंदी का निर्णय लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद तालाबंदी का निर्णय लिया वापस
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्वास की मांग को लेकर नंदगांव, पिपोला, लुणेटा (भटकंडा), रौलाकोट, गडोली के बांध प्रभावितों का धरना 57वें दिन भी जारी रहा। एक अगस्त से ग्रामीणों ने पुनर्वास निदेशालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी, लेकिन एसडीएम एवं पुनर्वास के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तालाबंदी का निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन
पुनर्वास को लेकर धरना पर बैठे बांध प्रभावितों ने सोमवार को पुनर्वास निदेशालय के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। निदेशालय में तालाबंदी की तैयारी में जुटे प्रभावितों को मनाने एसडीएम सीएस चौहान, सीओ अजय ध्यानी, पुनर्वास के सहायक अभियंता गणेश भट्ट पहुंचें।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभावितों से वार्ता कर पुनर्वास के लिए भूमि चयन के लिए अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आईडीपीएल, पशुलोक, दुधूपानी में पुनर्वास के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्तमान में भूमि का सीमांकन का कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर भूमि के प्रस्ताव को ऑनलाइन कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस दौरान बांध प्रभावित महिलाओं की सीओ से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाबंदी के निर्णय को वापस लेते हुए धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, भटकंडा प्रधान प्रदीप भट्ट, पिपोला प्रधान विनोद चमोली, थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट, बुद्धि सिंह पुंडीर, जीतराम भट्ट, राजेश थपलियाल, चंद्रमोहन उनियाल, रुकमणी देवी, मिश्री देवी, समा, भरोसी, मंगसीरी, सरोजनी, पिंगला, रेखा आदि मौजूद थे।