फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three arrested with two kg hashish

Tehri News: दो किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Dec 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with two kg hashish
नई टिहरी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत नरेंद्रनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 90 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की साइबर टीम ने धोखाधड़ी करने के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को नरेंद्रनगर थाना पुलिस और सीआईयू की टीम संयुक्त रूप से प्लास्डा में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान वाहन में सवार सुंदर (40) निवासी ग्राम नसीरपुरकला थाना पथरी जिला हरिद्वार, देवेंद्र कुमार (28) निवासी ग्राम रसूलपुर टोगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार और मोतीलाल (27) निवासी श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम चरस और 90 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चरस उत्तरकाशी से खरीदकर हरिद्वार बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम को महानिरीक्षक गढ़वाल ने 10 हजार रुपये और एसएसपी ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि 18 सितंबर 2024 को दर्ज कराई गई आठ लाख की धोखधड़ी के आरोप में आरोपी नवीन गंगवानी, निवासी 19 गांधी नगर श्री गंगानगर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed