{"_id":"5867e10b4f1c1b047feebf8c","slug":"this-year-will-be-the-chanti-dobra-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल बन जाएगा चांठी-डोबरा ब्रिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल बन जाएगा चांठी-डोबरा ब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा व उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र के करीब चार सौ गांवों को नए साल में चांठी-डोबरा ब्रिज का तोहफा मिल जाएगा। जिला मुख्यालय से प्रतापनगर क्षेत्र को जोड़ने वाली लाइफ लाइन चांठी-डोबरा पुल के वर्ष 2017 में तैयार होने की उम्मीद है। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शनार्थियों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मॉनीटिरिंग, निर्माण व कसल्टेंसी एजेंसियां तेजी से योजना को पूर्ण करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
चांठी-डोबरा ब्रिज प्रोजेक्ट की डेड लाइन अगस्त-2017 निर्धारित है। इस पुल के बनने से प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की डेढ़ सौ ग्रामसभा जिनमें थौलधार ब्लाक की 27 ग्रामसभाएं भी शामिल हैं। उत्तरकाशी की गाजणा पट्टी की 20 ग्रामसभाओं से जुड़े लगभग चार सौ गांवों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
टिहरी झील भरने के बाद से इन इलाकों के लोग लंबी दूरी के साथ ही कई तरह की अन्य दुश्वारियों से जूझ रहे हैं, जिन्हें इस साल राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन चांठी-डोबरा पुल के निर्माण पर एक अरब 32 करोड़ खर्च होने के बाद भी फाइनल डिजाइन नहीं मिलने की वजह से पांच साल योजना का कार्य बाधित रहा। इसके बाद योजना का कार्य फरवरी-2016 में दोबारा शुरू हो पाया। लोनिवि निर्माण खंड नई टिहरी इसका कार्य कोरियाई कंसलटेंसी की निगरानी में निर्माण एजेंसी प्रिल-वीकेजीए एंड एमबीजेड से करा रही है।
योजना के तहत वर्तमान में ब्रिज के चारों टावरों की मजबूती के लिए साइट प्रोटेक्शन वर्क चल रहा है। इसके बाद पुल की चांठी साइट से 25 मीटर स्पान का एप्रोच ब्रिज को जोड़ने का कार्य 15 जनवरी से शुरू करने की तैयारी है, जिसके पार्ट्स साइट पर पहुंचाए जा चुके हैं। इसके लिए 16 मीटर गहरी वैल फाउंडेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
440 मीटर का बनेगा मुख्य झूला ब्रिज
भागीरथी घाटी में स्थित टिहरी बांध की झील के आरएल 850 मी. पर वर्ष 2006 से पुल का कार्य चल रहा है, जिसकी कुल लंबाई 700 मीटर है। जिसमें 260 मी. आरसीसी ब्रिज भी शामिल हैं, जबकि मुख्य झूला पुल की लंबाई 440 मीटर निर्धारित है। 25 मी. चांठी साइट से मुख्य पुल को जोड़ने के लिए 25 मीटर एप्रोच ब्रिज का 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद मेन ब्रिज को जोड़ा जाएगा।
कोट
ब्रिज की डेड लाइन अगस्त-17 निर्धारित की गई है, जिसके मद्देनजर साइट पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य ब्रिज की मेन डैक का वर्क भी पूरा हो चुका है। सामग्री साइट पर पहुंचाई जा रही है। इसके बाद कैटवॉक तैयार किया जाएगा। वर्ष 2017 में हरहाल में योजना पूर्ण होने की उम्मीद है।
-एसएस मखलोगा, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी निर्माण डिवीजन, नई टिहरी।