{"_id":"6989e055607fc7acd20eca21","slug":"they-were-accused-of-breaking-the-drinking-water-line-and-disrupting-the-supply-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117241-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पेयजल लाइन तोड़कर आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पेयजल लाइन तोड़कर आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया
Mon, 09 Feb 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
चाका मुखमाल गांव के ग्रामीणों ने पांच किमी सड़क बनाने की मांग उठाई
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखते हुए निस्तारण करने की मांग की। डीएम नितिका खंडेलवाल ने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर समस्याएं शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में कलेक्ट्रेट पहुंची सौड़ बमुंड की सुरमा देवी ने मसूरी फल पट्टी के उपला सौड़ में पति के नाम स्वीकृत पट्टे के पुनर्जीवित करने की मांग की। हटवाल गांव के बुद्धि ने पुनर्वास नीति के तहत आवंटित प्लॉट से फलदार वृक्ष कटवाने की मांग की। दोगी पट्टी में लोयल गांव के रमेश सिंह पुंडीर ने कारगिल शहीद जगत सिंह मोटर मार्ग पर कुंडिया नामे तोक में स्थित प्राथमिक स्कूल की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने की मांग उठाई। गजा पाली के ग्रामीणों ने पाली के 10 परिवारों की पेयजल लाइन जानबूझ कर क्षतिग्रस्त कर पेयजल आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया।
जाखणीधार गेंवली निवासी शांति प्रसाद सेमवाल और राजेश्वर प्रसाद सेमवाल ने सड़क टूटने से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन की मरम्मत की मांग की। प्रतापनगर के चाका मुखमाल गांव से आए ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की। जाखणीधार पालकोट के सुंदर सिंह को कंबल और स्वाटर दी गई। इस तरह जनता दरबार में 40 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस दौरान डीएम ने सभी एसडीएम को चारधाम यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाकर व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय और एसडीएम स्नेहिल कुंवर आदि मौजूद थे।