{"_id":"66aa2169827382383807bc9c","slug":"the-way-for-construction-of-medical-college-in-idian-of-tehri-has-become-easier-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108063-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी के इडियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी के इडियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण की राह हुई आसान
Wed, 31 Jul 2024 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी के इडियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण की राह अब आसान हो गई है। इडियां में 15 हेक्टेयर भूमि पर टीएचडीसी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर संचालन करने के लिए राज्य सरकार को देगी। मेडिकल कॉलेज को लेकर टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय व एसडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी नामित किया है। पुनर्वास विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके गुप्त को मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण करने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता व विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बता दें बीते 15 जुलाई को टिहरी बांध के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को विधायक ने दो सूत्री मांगपत्र सौंपा था, जिसमें टिहरी डैम टॉप के ऊपर 24 घंटे स्थानीय लोगों को आवागमन करने की सुविधा देने और टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की मांग शामिल थी।
केंद्रीय मंत्री खट्टर के निर्देश पर अगले ही दिन टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई की ओर से मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने बताया कि इडियां में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के लिए वहां मानकानुसार पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जो राजस्व और टीएचडीसी की भूमि है। शासन स्तर से गठित संयुक्त टीम ने भी इसका निरीक्षण कर लिया है। टीएचडीसी मेडिकल कॉलेज बनाकर संचालन के लिए राज्य सरकार को देगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, टीएचडीसी के महाप्रबंधक विजय सहगल, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसडीएम संदीप कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल आदि उपस्थित रहे।