फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The teams of Jaddhar village, RR Pal and Thilari Club Chamba won

Tehri News: जड़धार गांव, आरआर पाल और ठिलारी क्लब चंबा की टीम जीती

Thu, 09 Jan 2025 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 09 Jan 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
The teams of Jaddhar village, RR Pal and Thilari Club Chamba won
चंबा (टिहरी)। हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से शहीद अजय रौतेला राजकीय इंटर कॉलेज जाजल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जड़धार गांव, आरआर पाल एकेडमी तथा ठिलारी क्लब चंबा की टीम विजयी रही। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सुमन और अनुज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच फाइटर क्लब फकोट और जड़धार गांव की टीमों के बीच हुआ। जड़धार गांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 83 रन बनाए। जवाब में फाइटर क्लब की टीम 10 ओवरों में 79 रन ही बना पाई। मैच को 4 रनों से जड़धार गांव की टीम ने जीता लिया। दूसरा मैच आरआर पाल एकेडमी देहरादून और घंडियाल देवता क्लब खांकर के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए आरआर पाल एकेडमी ने निर्धारित ओवरों में 73 रन बनाएं।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछे करने उतरी घंडियाल देवता क्लब खांकर की टीम 57 रन पर ऑल हो गई। आरआर पाल एकेडमी ने मैच को 16 रनों से जीता। तीसरा मैच ठिलारी क्लब चंबा और घंडियाल देवता क्लब खांकर की टीमों के बीच हुआ। ठिलारी क्लब चंबा ने निर्धारित ओवर में 117 रन बनाएं। जवाब में घंडियाल देवता क्लब खांकर की टीम 80 रन ही बना पाई। ठिलारी क्लब चंबा ने 37 रनों से जीत दर्ज की। इस मौके पर अजय कोठारी, दीपक रौथाण, शीशपाल सजवाण, सुरजीत रौतेला, संदीप पैन्यूली, राजवीर भंडारी, दिनेश भंडारी, पंकज राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed