फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The road was built till Sem-Dhansani-Naulbasar, but the department forgot to do the asphalt

Tehri News: सेम-धनसाणी-नौलबासार तक सड़क तो बनी, डामरीकरण करना भूला विभाग

Sun, 19 Jan 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 19 Jan 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
The road was built till Sem-Dhansani-Naulbasar, but the department forgot to do the asphalt
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बासर क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिए तीन साल पहले स्वीकृत सेम-धनसाणी-नौलबासार मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग पर वाहन चालकों और ग्रामीणों को कच्ची सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण किए गए क्षेत्र के काश्तकारों की भूमि का मुआवजा भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

बासर पट्टी के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने के उद्देश्य से 2019 में सेम-धनसाणी-नौलबासार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। लोनिवि ने 2022 में सेम गांव से डेढ़ की सड़क बनाकर इसे नौलबासार मोटर मार्ग से जोड़ दिया। तीन साल बीतने के बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को कच्चे और उबड़-खाबड़ सड़क पर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पोनी, कंडारस्यु, कपोलगांव को सुगम यातायात की सुविधा देने के लिए सड़क का निर्माण किया गया था। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र कठैत, ग्राम प्रशासक शाखा देवी, गब्बर सिंह, विक्रम सिंह, सब्बल सिंह ने बताया कि सड़क का डामरीकरण करने और सिंचित भूमि के मुआवजे को लेकर विभाग को कई बार लिखित में पत्र दिया गया, लेकिन तीन साल बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क निर्माण में प्रभावित सिंचित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेम-धनसाणी-नौलबासार सड़क निर्माण से प्रभावित खेतों के मुआवजे की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है और इस संबंध में ग्रामीणों को भी अवगत करा दिया गया है। जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही डामरीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-दिनेश चंद्र नौटियाल, ईई, लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed