फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The needy are not getting benefit due to lack of personnel

कर्मियों की कमी से जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा लाभ

Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The needy are not getting benefit due to lack of personnel
आम आदमी और कामगार मजदूरों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को क्रियान्वयन को श्रम विभाग के पास अधिकारी-कर्मचारियों को टोटा बना हुआ है। तीन साल से श्रम विभाग एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे चल रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी चार्ज पर हैं। उनके पास देहरादून और उत्तरकाशी की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पूर्व में श्रम विभाग केवल बाल श्रम रोकने को काम करता था। तब दो-तीन जिलों में एक अधिकारी को ही जिम्मेदारी सौंपी जाती थी, लेकिन अब श्रम विभाग के पास सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड को भी शामिल कर लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की करीब 14 जन कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई है। जिले की स्थिति और भी दयनीय है। तीन साल से विभाग बिना लिपिक के संचालित हो रहा है। मात्र एक अनुसेवक के भरोसे ही पूरा कार्यालय चल रहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएस रांगड़ का भी 2019 में स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें उत्तरकाशी और देहरादून की जिम्मेदारी दी थी। बावजूद अधिकारी न मिलने पर उन्हें ही फिर से टिहरी का अतिरिक्त काम दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2016 में जब उन्होंने चार्ज लिया था, तब विभिन्न योजनाओं में 500 लोगों का पंजीकरण था। वर्तमान में 15238 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। करीब 6500 लोगों को योजनाओं का भी लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed