फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The message of environmental protection given in the Kavi Sammelan in Gangi village

गंगी गांव में कवि सम्मेलन में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 29 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection given in the Kavi Sammelan in Gangi village
भिलंगना ब्लाक के सीमांत गंगी गांव में नशा मुक्ति जन जागरूकता शैक्षिक समिति की ओर से नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पहुंचे कवियों ने अपनी कविता से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का संदेश दिया। साथ ही गंगी की पारंपरिक जीवन शैली को बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीमांत गांव गंगी में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रखर कवि बेलीराम कंसवाल ने पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़ी कविता पढ़ते हुए सुबेर देहरादून म घुगुति न नींद बिजाली और रंग मां पड़ी भंग..., कवियत्री रेखा डंगवाल ने बालिका शिक्षा पर कविता पढ़ी, कवियत्री रवीना ने पुरुष समाज और बेटी बचाओ कविता का पाठ किया। दीपक रतूड़ी ने शराब पर व्यंग करते हुए कहा कि दारू चली अब ये गढ़वाल मां... कविता का पाठ करते हुए शराब के प्रचलन पर रोक लगाने की अपील की। गंगी गांव के बचन सिंह ने प्राकृतिक ताल बुग्याल संरक्षण पर जोर दिया। नशा मुक्ति समिति के अध्यक्ष केशर सिंह रावत ने कहा कि सभी लोगों से शराब का विरोध करने का आह्वान किया। समिति के महामंत्री आरबी सिंह ने गंगी के सामाजिक जीवन व पारंपरिक पहनावे को बरकरार रखने और बच्चों को शिक्षा देने की अपील की। मनोज रमोला ने नदियों के सौंदर्य और हिमालय की पवित्रता पर लिखी कविता पढ़ी। इस मौके पर डा. मुकेश नैथानी लोकेंद्र जोशी, जलकुमार सैनी, शैलेंद्र गैरोला, सुनील परमार, विपिन भट्ट देशराज बिस्ट, कमल नयन नौटियाल, केदार वर्थवाल, लोकेंद्र जोशी, रजनीश नोटियाल और जय कृष्ण आदि शामिल थे। संचालन मनोज रमोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed