फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The message of de-addiction was given by organizing a rally

Tehri News: रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

Wed, 26 Jun 2024 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
The message of de-addiction was given by organizing a rally
नई टिहरी/थत्यूड़। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर राड्स संस्था रानीचौरी की पहल पर नई टिहरी नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। सुमन पार्क से विधायक किशोर उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में प्रजापति बह्मकुमारी विवि और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। संस्था की सचिव कुंभीबाला भट्ट ने लोगों से मिलकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की अपील की। दूसरी ओर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से बौराड़ी स्थित मुख्य सड़क से अंग्रेजी शराब की दुकान अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की। इधर, एसएसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। नई टिहरी कोतवाली की पहल पर ढाईजर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के दिव्यांशु रतूड़ी प्रथम, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के ऋषि नेगी द्वितीय और ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के यश खंडूरी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर शिक्षक विक्रम कठैत आदि उपस्थित रहे। थत्यूड़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बाजार में लोगों को नशे से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed