फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government should provide Anganwadi workers with an honorarium of Rs 24,000 and pension.

Tehri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 24 हजार मानदेय और पेंशन सुविधा दे सरकार

Thu, 20 Nov 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 20 Nov 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
The government should provide Anganwadi workers with an honorarium of Rs 24,000 and pension.
नरेंद्रनगर बाल विकास कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवा
कम मानदेय देकर मातृ शक्ति का शोषण करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो सूत्री मांग को लेकर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहीं। बाल विकास कार्यालय में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उन्हें सबसे कम मानदेय देकर मातृ शक्ति का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने और पेंशन का लाभ देने की मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन का लाभ देने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 18 नवंबर से बाल विकास कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार की ओर से दिए जाने वाले सबसे कम पारिश्रमिक पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

इस महंगाई के दौर में जहां सभी कार्मिकों को आठवें वेतनमान का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौ हजार रुपये के मानदेय में कैसे गुजर-बसर कर सकती है। सरकार हमसे पूरा कार्य ले रही है। जनगणना, चुनाव और कई राष्ट्रीय कार्यों में भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास छोटे बच्चों का कुपोषण दूर करने की जिम्मेदारी है वह खुद कुपोषित रहकर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन करने पर सरकार मातृ शक्ति को झूठा आश्वासन देकर गुमराह कर रही है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार के प्रति कड़ा रोष बना है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में 24 हजार मानदेय देने, पेंशन का लाभ देने और पंजीकरण का फेस कैप्चर रिपोर्ट सालभर में एक बार मांगने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष शीला भट्ट, ब्लॉक मंत्री रश्मि असवाल, कोषाध्यक्ष मंजू भट्ट, उपाध्यक्ष रजनी रौतेला, सरिता कोठियाल, अंजू सकलानी और अनीता तड़ियाल आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed