फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government is engaged in the act of deceiving the public by telling lies: Godiyal

सरकार झूठ बोलकर जनता को छलने का काम रही : गोदियाल

Sun, 29 Mar 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 29 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The government is engaged in the act of deceiving the public by telling lies: Godiyal
वसंत कौथिग महोत्सव में बोले, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। घनसाली वसंत कौथिग महोत्सव में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर जनता को छलने में लगी है। भाजपा की नीतियों से परेशान होकर उनके नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। आने दिनों में यह लाइन लंबी होगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

जन जागृति लोक संरक्षण समिति व घनसाली शताब्दी वर्ष के पर आयोजित कौथिग महोत्सव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेले और पहाड़ी संस्कृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने लोगों से बच्चों को अपनी बोली-भाषा और संस्कृति के बारे में बताने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर क्षेत्र में राजनीति नजर आती है। पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहे, पलायन रोकने में सरकार नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मेलों के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द कायम होता है। थौल मेले हमारी पहचान है इन्हें मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ओम गोपाल रावत, मोहन सिंह रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश राणा, विजय गुनसोला, धनीलाल शाह, दिनेश लाल, शंकरपाल सजवाण, जन जागृति समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण, डॉ़ नरेन्द्र डंगवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऊर्जा, समर्पण और संघर्षशीलता कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। आगामी विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करें। कहा कि कांग्रेस 2027 में प्रदेश की सत्ता में लौट रही है। इस मौके पर नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवाण, सुमना रमोला, बीना नेगी, गीता डबराल, बिजेंद्र नेगी, शिब्बी भंडारी, विजय नेगी, सोबन सिंह नेगी, शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed