फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government formed a working agency to establish a medical college in Iniya

Tehri News: इणियां में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने को सरकार ने बनाई कार्यदायी संस्था

Sat, 09 Aug 2025 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
The government formed a working agency to establish a medical college in Iniya
टीएचडीसी कार्यदायी संस्था से जल्द डीपीआर बनाकर काम शुरू कराए : विधायक
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने इणियां में फिर से मेडिकल कॉलेज की उम्मीद जगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि है कि इणियां में टीएचडीसी के सहयोग से बनाए जाने वाले अस्पताल और मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए उत्तराखंड सरकार ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड (बीएंडआर) को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
टिहरी भ्रमण पर आए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के आग्रह पर 15 जुलाई 2024 को इणियां में टीएचडीसी के सहयोग से 500 बेड का अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटों का मेडिकल कॉलेज बनाकर राज्य सरकार को हस्तांतरित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

उसके बाद से मेडिकल कॉलेज को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा है। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर केंद्र सरकार के ऊर्जा सचिव ने भी बैठक कर सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भागीरथीपुरम में भैंतोगी के पास इंणियां में टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के उपक्रम ब्रिज एंड रूफ कंपनी को कार्यदायी संस्था बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि टीएचडीसी के सीएमडी से आशा है कि वह अतिशीघ्र कार्यदायी संस्था से डीपीआर गठित कराने के बाद निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इणियां में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर विश्वास दिलाया है जिससे उम्मीद है कि इणियां में जल्द ही अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनेगा उसके बाद लोगों को इलाज के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed