फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The forest department killed the leopard which had become a source of terror for the past four months

Tehri News: चार माह से दहशत का प्रयाय बने गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

Wed, 27 Nov 2024 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 27 Nov 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
The forest department killed the leopard which had become a source of terror for the past four months
घनसाली (टिहरी)। हिंदाव पट्टी के गांवों में पिछले चार माह से सक्रिय एक गुलदार को मारने में वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गुलदार ने तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया था। बीती रात को गुलदार के ढेर किए जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के भौड़ गांव में बीते 23 जुलाई को गुलदार ने पूनम (9), 3 सितंबर को पुर्वाल गांव के राजकुमार (3), 19 अक्तूबर को महर गांव की साक्षी (13) को मार दिया था। गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की ओर से शूटरों की टीम तैनात की गई थी, लेकिन चार माह से गुलदार शूटरों के निशाने पर नहीं आ पा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात 10 बजे के लगभग भौडगांव के गदेरे के समीप वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को मार गिराया था। डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि बीती रात को मारे गए मादा गुलदार की उम्र सात वर्ष के लगभग है। गुलदार के पंजे में चोट के निशान भी लगे मिले हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में जगह-जगह 20 ट्रैप कमरे लगाए थे। रात्रि गश्त के लिए 30 विभागीय कर्मचारियों की टीमें गठित कर गांवों में तैनात की गई थी। गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए अलग से टीम का गठन किया था। मचान बनाकर गुलदार को ढेर करने के लिए टीमों को तैनात किया गया था। डीएफओ ने बताया कि अभी कुछ और दिनों तक विभागीय टीमों को गांव में तैनात रखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह सतर्क होकर ही इधर-उधर जाएं। बच्चों को अकेले में घरों से बाहर न भेजे। घरों के आसपास झाड़ियों को न उगने दे समय पर उनका कटान जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed