फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The dream of the road broken due to the lack of a bridge

पुल के अपुल नहीं बनने से टूटा सड़क का सपना

Sun, 08 Aug 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The dream of the road broken due to the lack of a bridge
समण गांव के 320 परिवारों पर पीएमजीएसवाई की लापरवाही भारी पड़ रही है। पुल के अभाव में समण गांव के लोगों का सड़क का सपना अधूरा रह गया है। लोगों को पांच किमी की दूरी तय कर बाजार से सामान ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के समण गांव के लिए 2015 में सड़क निर्माण की सौगात मिली थी। चार करोड़ 33 लाख की लागत से धोपड़धार से समण गांव तक छह किमी सड़क निर्माण होना था। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने प्रथम चरण में 2018 में छह किमी सड़क का निर्माण पूरा कर दिया है, लेकिन सड़क के बीच में पड़ने वाली भिलंगना नदी पर पुल निर्माण न होने से धोपड़धार-समणगांव मोटर मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पुल के अभाव में सड़क निर्माण का गांव के लोगों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

2019 में भिलंगना नदी पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 26 लाख की मंजूरी मिली थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में विलंब के चलते नवंबर 2020 में कार्यदायी संस्था ने पुल निर्माण शुरू कर एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था। पुल का बेसमेंट बनाने के बाद ठेकेदार ने बीते जून में पुल निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सीता रावत, भजन सिंह रावत का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले पुल निर्माण करना आवश्यक था। जब तक धोपड़धार के नीचे भिलंगना नदी पर पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक सड़क की कोई भी उपयोगिता नहीं है।
धोपड़धार-समण गांव मोटर मार्ग पर भिलंगना नदी पर पुल निर्माण में लॉकडाउन के कारण पहले विलंब हुआ। ठेकेदार ने अब काम करने से मना कर दिया। दोबारा से पुल टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरवरी 2022 तक पुल तैयार हो पाएगा।

-संजय श्रीवास्तव, ईई पीएमजीएसवाई टिहरी
विभागीय अधिकारियों ने पिछले माह संज्ञान में लाया कि ठेकेदार ने पुल निर्माण करने से मना कर दिया है। यदि 15 दिन में पीएमजीएसवाई ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed