फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The doctors on strike after wage

वेतन नहीं मिलने पर डाक्टर गए हड़ताल पर

Thu, 05 May 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला/ थत्यूड़ (टिहरी)
अमर उजाला/ थत्यूड़ (टिहरी) Updated Thu, 05 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा नहीं सुधर पा रही है। लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड में दिया था, लेकिन पब्लिक पार्टनर भी स्वास्थ्य सेवा देने में नाकाम साबित हो रहा है। वेतन नहीं मिलने पर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए थत्यूड़ पीएचसी को पीपीपी मोड में दिया था, लेकिन पार्टनर के चिकित्सकों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण वह बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे ब्लॉक की स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार की ओर से अस्पताल में कार्यरत एक ही चिकित्सक के भरोसे है।  ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने कहा कि सरकार पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों की दशा सुधारने को गंभीर नहीं है, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर अस्पताल होने के बावजूद शहरों में मंहगा इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधान गोविंद सिंह असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रवीर पुंडीर और कुलवीर रावत ने चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed