फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The death of a bear in a mutual conflict

आपसी संघर्ष में एक नर भालू की मौत

Sat, 14 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
The death of a bear in a mutual conflict
नागणी क्षेत्र में पलास गांव के खेतों में शुक्रवार देर रात भालुओं में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें करीब आठ साल का एक भालू मर गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद शनिवार को मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जला दिया।
विज्ञापन

सकलाना वन प्रभाग के रेंजर प्रमोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पलास गांव के खेतों में ग्रामीणों ने दो भालुओं को लड़ते देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भालू भाग गए, लेकिन शनिवार सुबह गांव के लोग जब अपने खेतों में गए तो वहां एक भालू मरा पड़ा था। ग्रामीणों से भालू के मरने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि भालू की गर्दन पर दूसरे भालू के नाखून के गहरे जख्म दिखे, जिससे प्रथम दृष्ट्या भालू की मौत आपसी संघर्ष ही मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी अभिषेक पैन्यूली से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed