फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tested arrangements to give permanent affiliation to the college

कॉलेज को स्थायी संबद्धता देने के लिए परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Tested arrangements to give permanent affiliation to the college
नई टिहरी राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार का निरीक्षण करती चिकित्सा शिक्षा विवि टीम के सदस्य। - फोटो : NEW TEHRI
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की तीन सदस्यीय टीम ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार नई टिहरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से कॉलेज को वर्ष 2021-22 के लिए स्थायी संबद्धता देने के लिए यह निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन, कक्षा-कक्षों, पुस्तकालय और छात्रावास का निरीक्षण कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से भी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही छात्रावास में भोजन व्यवस्था और पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा। कॉलेज की प्राचार्य डा. शबिस्ता अहमद नाज ने टीम के सदस्यों को पुस्तकालय और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि नर्सिंग कॉलेज में वर्तमान में 175 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। टीम के वरिष्ठ सदस्य श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पैरामेडिकल प्रभारी डा. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपी जाएगी। निरीक्षण टीम में माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डा. अनुराधा, चमोली नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कपरवान शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed