फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ten million given for the expansion of the playing field

खेल मैदान के विस्तार को दिए दस लाख

Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ten million given for the expansion of the playing field
इंटर कॉलेज जाजल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, समूह गान, देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव पर गत वर्ष हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई भी दी गई। स्कूल की पत्रिका इंद्रधनुष का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी व विजय जड़धारी ने किया। कृषि मंत्री उनियाल ने स्कूल के खेल मैदान विस्तार के लिए विधायक निधि से दस लाख देने की घोषणा की। कक्षा छह से आठ तक के सभी बच्चों को टेबलेट देने का भी आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख भंडारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार प्रगति कर रहा है। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, पर्यावरणविद् धूम सिंह नेगी ने कहा कि स्कूलों में वैज्ञानिक शिक्षा के साथ-साथ पारंपरिक खेती और खानपान के विषय पर भी जानकारी दी जाए। कक्षा 11 के छात्रों ने निर्भया पर आयोजित नाटिक का मंचन कर सभी को भाव विभोर किया। नाटक में दीपक, प्रदीप, हिमानी, शुभम ने शानदार अभिनय किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसबी सिंह, शूरवीर सिंह भंडारी, शीशपाल भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सरिता रौतेला, पीटीए अध्यक्ष दयाल सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, भूपेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed