फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tell voters the importance of voting

मतदाताओं को वोट का महत्व बताएं

Thu, 09 Dec 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Tell voters the importance of voting
नोडल अधिकारी सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप)/मुख्य विकास अधिकारी नमामी बंसल ने विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर बैठक ली। कहा कि जागरूकता से ही अधिकाधिक लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने आ सकते हैं। इसके लिए युवाओं, महिलाओं से लेकर अन्य लोगों को वोट के महत्व को समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीडीओ बंसल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि जिले में 301 विद्यालयों में ईएलसी का गठन व प्रशिक्षण करवाया जा चुका है। बताया कि जिले के 951 बूथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है, जिसके लिए 723 ग्रुप बनाए जा चुके हैं। इस मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed