फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehsil is still waiting for a building even after 12 years of its establishment

Tehri News: तहसील को स्थापना के 12 साल बाद भी भवन का इंतजार

Wed, 26 Feb 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Feb 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Tehsil is still waiting for a building even after 12 years of its establishment
गेस्ट हाउस के चार कमरों में काम करने को मजबूर हैं अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन




कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में तहसील बने 12 साल बीत गए, लेकिन यहां के लोगों को एक स्थायी तहसील भवन नहीं मिल पाया है। वर्ष 2015 में तहसील भवन निर्माण के लिए 10 नाली भूमि निशुल्क राजस्व विभाग के नाम दर्ज हो चुकी थी। बाजूद इसके निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बजट नहीं मिल पा पाया है। हालात यह है कि 12 वर्षों से तहसील का संचालन ब्लॉक के पुराने गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। जहां मात्र चार ही कमरे उपलब्ध हैं।



कंडीसौड़ को तहसील का दर्जा 4 नवंबर 2013 को मिल गया था। स्थायी भवन नहीं होने के साथ ही कंडीसौड़ तहसील को अब तक पूर्णकालिक तहसीलदार भी नहीं मिला है। बीते 12 वर्षों से यह तहसील नायब तहसीलदार के भरोसे चल रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने कई बार तहसील भवन निर्माण की मांग उठाई, लेकिन शासन-प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन




पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत, ग्राम प्रशासक रविंद्र राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख महावीर चंद रमोला, ब्लॉक प्रशासक प्रभा बिष्ट, बुद्धि सिंह बिष्ट, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तहसील भवन निर्माण के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। उनका कहना है कि तहसील को पूर्ण रूप से कार्य करने के लिए भवन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के जिस भवन पर वर्तमान में तहसील संचालित हो रही है वहां पर्याप्त कार्यालय कक्ष तक उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। स्थायी भवन नहीं होने से तहसील का कामकाज प्रभावित होता है। इस बाबत तहसीलदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहसील भवन निर्माण के लिए राजस्व बोर्ड को कई बार पत्राचार किया गया है। 10 नाली भूमि पर तहसील भवन के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जा सकते हैं। उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में बजट की स्वीकृति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed