फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri holds the title of state level cricket

टिहरी के नाम रहा राज्यस्तरीय क्रिकेट का खिताब

Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Tehri holds the title of state level cricket
खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-21 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में सम्राट क्रिकेट एकेडमी से एक विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल टिहरी गढ़वाल एवं हास्टल क्लब नरेंद्रनगर के बीच हुआ। टिहरी ने नौ विकेट खोकर 70 रनों का लक्ष्य रखा। नरेंद्रनगर की टीम 40 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई, जिससे टिहरी ने 30 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सम्राट क्रिकेट एकेडमी ऋषिकेश और टिहरी गढ़वाल के बीच हुआ। सम्राट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 80 रन बनाए। जवाब में उतरी की टीम एक विकेट से खिताब पर कब्जा किया। टिहरी के जोंटी ने 21, रवि शर्मा ने 15 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। नरेंद्रनगर के ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने विजेता, उप विजेता टीम को ट्राफी भेंट की। इस मौके पर जिला अधिकारी कृष्ण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश, डा. अंशु, राय सिंह राणा, विनय शर्मा, श्याम शर्मा, विभव शर्मा, अभिषेक चौधरी, विश्वनाथ राजपूत, सुनील कुमार, ऋषि शर्मा, शिल्पा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed