फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Garhwal Taxi Driver Association joined Ujpa

टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन ने उजपा का दामन थामा

Tue, 03 Aug 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Tehri Garhwal Taxi Driver Association joined Ujpa
टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन से जुड़े 72 टैक्सी संचालक, एसोसिएशन के संरक्षक टीकम सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड जन एकता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै के लिए विधानसभा चुनाव में एकजुटता से काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में टैक्सी यूनियन के संरक्षक चौहान और महासंघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में 72 से अधिक टैक्सी संचालकों ने उजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण टैक्सी व्यवसाय चौपट हो गया है। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने कोई मदद नहीं दी। इस दौरान उन्होंने प्रताप गुसाईं को नई टिहरी शहर अध्यक्ष, दिनेश उनियाल को चंबा शहर अध्यक्ष और पूरण चंद रमोला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, फारुख शेख, कृष्णा ममगाईं, धनवीर पुरसोड़ा, कलिराम कुकरेती, किशन रावत, बलवीर नेगी और सुशील बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed