फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri dam increased problems in Pratapnagar area: Sona

टिहरी बांध के कारण प्रतापनगर क्षेत्र में बढ़ी समस्याएं : सोना

Tue, 14 Dec 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tehri dam increased problems in Pratapnagar area: Sona
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद रमोली क्षेत्र में 14 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध के कारण प्रतापनगर क्षेत्र में समस्याएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भैंतलाखाल बाजार में आयोजित जनसभा में जिला पंचायत सजवाण ने ग्राम पंचायत कोरदी के सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में 9 लाख की लागत से निर्मित दो रेन शेल्टर, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कोरदी में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की लागत से बनाए गए पेयजल टैंक, स्वागत द्वार और जीआईसी सिलारी में 2 लाख के पेयजल टैंक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जौनपुर लोक कला मंच की कलाकार मंजू नौटियाल ने सुरेतू मामा आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोक कलाकार अर्जुन सिमल्याट, राकेश मिश्रा, आशा अग्रवाल ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रीता राणा ने अध्यक्ष को 16 सूत्री ज्ञापन दिया। उन्होंने भैंतलाखाल मे इंटर लॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण कार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौणद रमोली और प्राथमिक स्कूल भैंतला के जीर्णशीर्ण भवनों की मरम्मत करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और पूर्व विस अध्यक्ष हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुरारी रांगड, प्रधान चंद्रवीर रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जय सिंह चौहान, शूरवीर भंडारी, मोहनी देवी, संजय पंवार, नरेश पंवार, सूरजपाल राणा, दिनेश रावत, सविता रावत, सुरेंद्र रावत, मुलायम भंडारी, कैलाश पंवार, लक्ष्मी प्रसाद, अनिल भंडारी, नंद किशोर पंवार और विजेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed