{"_id":"636a7b9eae8e6049b86cd856","slug":"team-of-kirtinagar-and-narendranagar-won-new-tehri-news-drn427615857","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर की टीम जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल विभाग की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को विधायक किशोर उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय कर शुरू किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने खेलों के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के कई संभावनाएं हैं। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। पहला मैच कीर्तिनगर और चंबा के बीच खेला गया। चंबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रन बनाए। अखिलेश ने 25 गेदों पर 45 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी कीर्तिनगर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दस ओवर में तीन विकेट खोकर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से अमन ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए।
दूसरा मैच नरेंद्रनगर और भिलंगना के बीच हुआ। नरेंद्रनगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से प्रवीन डोभाल ने 86 रन बनाए। जवाब में उतरी भिलंगना की टीम आठ विकेट खोकर 94 रन पर ऑल आउट हुई। टीम की तरफ से अंशुल ने 18 बॉल पर 25 रन बनाए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उप क्रीड़ाधिकारी ऋतु जैन, कमल नयन रतूड़ी, सूर्य प्रकाश जोशी, राजीव गौड़, नवीन उनियाल, सुशील डंगवाल, मनोज नेगी, डा. सुशील कोटनाला, सुरेंद्र पुंडीर, भरतराम बडोनी, दर्शन गुसाईं, दात्ताराम भट्ट, टीटी राणा, अशद आलम, यजुवेंद्र चौहान, कुलदीप कुमार, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।