{"_id":"65842349986f8807eb01be75","slug":"td-vaccine-is-necessary-to-protect-against-tetanus-and-diphtheria-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-4165-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टेटनस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीडी वैक्सीन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टेटनस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीडी वैक्सीन जरूरी
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने एनएसएस के सहयोग से की जागरूकता गोष्ठी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नियमित टीकाकरण और जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को टीडी वैक्सीनेशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत सभी स्कूल, काॅलेज में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें टीडी वैक्सीन दी जाएगी।
बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और संयुक्त चिकित्सालय की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टेटनस और डिप्थीरिया जैसे गंभीर रोगों से बचाव के लिए टीडी वैक्सीन का टीकाकरण सभी के लिए जरूरी है। संयुक्त चिकित्सालय के डाॅ. दीपक रावत और हेल्थ वर्कर सुलोचना बोरा ने बताया कि टेटनस और डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है। किसी घाव और चोट में संक्रमण होने पर टेटनस हो सकता है। उच्च रक्तचाप, मांस पेशियों में ऐंठन, गर्दन में अकड़न, बुखार और खांसी इसके शुरुआती लक्षण हैं।
उन्होंने बताया कि टेटनस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीडी वैक्सीनेशन किया जाता है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने इसका प्रचार-प्रसार कर लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. आशुतोष शरण, डाॅ. बीपी पोखरियाल, डाॅ. सपना कश्यप, डाॅ. राजपाल रावत, डाॅ. विजय प्रकाश, डाॅ. नताशा, डाॅ. राकेश नौटियाल, डाॅ. विक्रम सिंह बर्तवाल, डाॅ. जितेंद्र नौटियाल और डाॅ. सोनी तिलारा आदि मौजूद थे।