फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students understood the importance of agriculture, forestry and horticulture

Tehri News: छात्रों ने समझा कृषि, वानिकी और उद्यानिकी का महत्व

Wed, 27 Nov 2024 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 27 Nov 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Students understood the importance of agriculture, forestry and horticulture
नई टिहरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी का शैक्षिक भ्रमण कर विवि की ओर से कृषि, वानिकी और उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, शोध और प्रयोग की जानकारी ली।
विज्ञापन

48 छात्र-छात्राओं का दल बुधवार को विज्ञान प्रभारी श्वेता रौतेला के नेतृत्व में वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी पहुंचा। कैंपस के असिस्टेंट प्रो. राजेश बिजल्वाण ने छात्र-छात्राओं को विवि में संचालित कोर्स, ऑनलाइन आवेदन, कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी और स्वरोजगार सहित फूड प्रोसेसिंग, पोस्ट हार्वेस्ट प्रोसेसिंग, सगंध औषधीय पौधों, औद्यानिकी एवं कृषिकरण मिक्स माॅडल की जानकारी दी। साथ ही फूलों की प्रजाति एवं पेड़ पौधों पर लगने वाले रोगों की जानकारी, उनका निदान करने के बारे में भी बताया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य मलेंद्र पाल, राजपाल खंडवाल, घीमन सिंह रावत, नवीन कुमार चौधरी, कांता चौहान, विमला पंत, मनोरमा भंडारी, कुसुम कोठारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed