{"_id":"69a19f9062b832e66b072eee","slug":"students-should-enter-politics-and-work-to-give-the-state-the-right-direction-kapri-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117579-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राएं राजनीति में आकर प्रदेश को सही दिशा देने के लिए काम करें:कापड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राएं राजनीति में आकर प्रदेश को सही दिशा देने के लिए काम करें:कापड़ी
Fri, 27 Feb 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। बीएड के छात्र-छात्राओं ने हारुल नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में उत्तराखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन किया। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन ने देशभक्तीन नारे भुलाए जा रहे हैं। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक सहित कई स्तर पर गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को सही दिशा देने वालों का चुनाव करें। उन्होंने छात्र संघ की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया। प्रतापनगर विधायक नेगी ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा हमेशा कायम रहनी चाहिए। गुरु जी का सम्मान सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि परिसर में सोलर गीजर लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने शिक्षा की बेहतरी के लिए अपने कई सुझाव रखे। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी और जौनसारी गीत नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्र संघ अध्यक्ष आशीष राणा ने परिसर की समस्याएं उठाते हुए निराकरण की मांग की। इस मौके पर महासचिव अमन सुयाल, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, आशीष नौटियाल, अनामिका पंवार, नैंसी, मांगी लाल, विशाल यादव, आदित्य रतूड़ी,अंकित सजवाण, प्रदीप रावत,डॉ. जेडीएस नेगी, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस बागड़ी, प्रो. डीएस कैंतुरा, सोबन सिंह नेगी, शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, विजय गुनसोला, राकेश राणा,नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप सिंह पंवार और शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन