फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students deprived of examination will be promoted on assignment basis

परीक्षा से वंचित छात्र असाइनमेंट आधार पर होंगे प्रोन्नत

Tue, 18 May 2021 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Students deprived of examination will be promoted on assignment basis
कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए श्रीदेव सुमन विवि की ऑनलाइन विद्या परिषद की बैठक में परीक्षा आयोजन पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि वर्ष 2020 की बैक पेपर परीक्षा और कोविड-19 के कारण गत वर्ष परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संस्थान स्तर पर असाइनमेंट के आधार पर संपन्न होंगी। इसके आधार पर ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। विवि के इस निर्णय का हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि की ऑनलाइन विद्या परिषद की बैठक कुलपति डा. पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम 2020 की अंकसुधार परीक्षाएं और कोविड-19 के कारण परीक्षा से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संस्थान स्तर पर असाइनमेंट के आधार पर संपन्न कराकर छात्रों को प्रोन्नत किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

विवि की ओर से इस संबंध में संस्थान/ महाविद्यालयों को परीक्षाएं असाइनमेंट के आधार पर तत्काल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए जाएंगे। कुलपति डा. ध्यानी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्र हित में अग्रिम कक्षाओं/सम सेमेस्टर कक्षाओं में ऑनलाइन अध्ययन का कार्य शुरू करने का निर्णय शैक्षिक परिषद की ओर से लिया गया। विवि के शैक्षिक सत्र को व्यवस्थित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक व प्रभारी कुलसचिव प्रो. एमएस रावत ने बताया कि जल्द ही परिस्थितियां सामान्य होने पर आगामी परीक्षाओं की रूपरेखा भी तय की जाएगी। फिलहाल विवि से संबद्घ 53 राजकीय महाविद्यालयों और 114 स्ववित्त पोषित कॉलेजों को अग्रिम में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार दूसरे वर्ष में दें प्रवेश
उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध जिले के राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों की बैक (अंक सुधार) परीक्षा पर असमंजस बना हुआ है। कोरोना महामारी को देखते हुए छात्र संघ पदाधिकारियों ने ऑनलाइन असाइनमेंट के आधार पर दूसरे वर्ष में प्रवेश देने की मांग की है।

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रसंघ महामंत्री देवराज बिष्ट, चिन्यालीसौड़ के छात्र संघ अध्यक्ष गणेश नेगी और बड़कोट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2019-20 के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की बैक परीक्षा नहीं हो पाई है। अब कोरोना महामारी में जल्द परीक्षा आयोजन हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने ऑनलाइन असाइनमेंट देने और इन असाइनमेंट के आधार पर ही छात्रों को उत्तीर्ण कर दूसरे वर्ष में प्रवेश देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed