{"_id":"6af2fa3fbd8e13759e0d5a2c","slug":"statue-of-the-founder-of-tehri-state-to-be-installed-in-new-tehri-kishore-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122288-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी में लगेगी टिहरी रियासत के संस्थापक की प्रतिमा : किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी में लगेगी टिहरी रियासत के संस्थापक की प्रतिमा : किशोर
Tue, 10 Nov 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी रियासत के संस्थापक महाराजा सुदर्शन शाह की प्रतिमा जिला मुख्यालय नई टिहरी में स्थापित की जाएगी। विधायक किशोर उपाध्याय ने आगामी 28 दिसंबर को प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखा है। इसी दिन ऐतिहासिक पुरानी टिहरी का जन्मदिवस भी है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रतिमा स्थापना के संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विधायक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि टिहरी रियासत की स्थापना महाराजा सुदर्शन शाह ने आतताइयों को पराजित कर की थी। तत्कालीन रियासत में वर्तमान टिहरी और उत्तरकाशी जिले के साथ रुद्रप्रयाग जिले का जखोली क्षेत्र भी शामिल था। महाराजा सुदर्शन शाह ने अपने शासनकाल में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण सुधार किए थे। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार सरकारी आवासों की व्यवस्था की थी।
वहीं आम लोगों को भी कम कीमत पर आवास उपलब्ध कराए गए। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने राजस्व व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही भूमि बंदोबस्त की व्यवस्था भी लागू की थी। वर्ष 1949 में टिहरी रियासत का भारत में विलय हुआ था। पत्र में कहा गया कि रियासत के भारत में विलय के समय तय की गई शर्तों का अब तक जनहित में अपेक्षित क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने महाराजा सुदर्शन शाह के योगदान और टिहरी के इतिहास को सम्मान देने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापना को महत्वपूर्ण बताया है। विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि प्रतिमा स्थापना के लिए सभी एकमत होकर उपयुक्त स्थान चिह्नित करें, ताकि 28 दिसंबर को पुरानी टिहरी के जन्मदिवस पर इस पहल को साकार किया जा सके।