फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   St. Anthony, Samrat Academy and Kirtinagar were the winners

सेंट एंथोनी, सम्राट एकेडमी और कीर्तिनगर रहा विजेता

Wed, 09 Nov 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
St. Anthony, Samrat Academy and Kirtinagar were the winners
नई टिहरी के क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी और अतिथि। - फोटो : NEW TEHRI
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें सेंट एंथोनी स्कूल, सम्राट एकेडमी क्लब और कीर्तिनगर की टीम विजेता रही। बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच की शुरुआत मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने की। प्रतियोगिता के पहले मैच में सेंट एंथोनी विजेता, एनटीआईएस उप विजेता रह। दूसरे मैच में सम्राट एकेडमी क्लब नई टिहरी विजेता, राजकीय इंटर कॉलेज खॉखर उप विजेता रहा। पहला सेमीफाइनल सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी और कीर्तिनगर ब्लॉक के बीच खेला गया। सेंट एंथोनी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सेंट एंथोनी ने 11 ओवर में 85 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। कीर्तिनगर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर मेें सात विकेट खोकर 86 रन बनाकर जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, कमल नयन रतूड़ी, सूर्य प्रकाश जोशी, निर्णायक सुरेंद्र पुंडीर, सुशील डंगवाल, नवीन उनियाल, राजीव गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed