फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SRT campus will soon get its own playground

एसआरटी परिसर को जल्द मिलेगा अपना खेल मैदान

Tue, 09 Jul 2019 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
SRT campus will soon get its own playground
एसआरटी परिसर को जल्द मिलेगा अपना खेल मैदान
विज्ञापन

79 लाख से पहले चरण का काम हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा (टिहरी)। दो दशक के लंबे इंतजार के बाद स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के छात्र-छात्राओं को खेल मैदान की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार को परिसर में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पहले चरण में खेल मैदान के विस्तारीकरण पर 79 लाख खर्च किए जाएंगे।

पुरानी टिहरी शहर डूबने के बाद टीएचडीसी ने 1997 में स्वामी रामतीर्थ परिसर को बादशाहीथौल में स्थापित किया था, लेकिन खेल मैदान की भूमि पर ग्रामीण और टीएचडीसी के बीच विवाद होने के कारण मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। लंबी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से टीएचडीसी के पक्ष में निर्णय आने के बाद खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि को परिसर के नाम पर स्थानांतरित किया गया। एचएनबी गढ़वाल विवि प्रशासन ने पिछले दिनों खेल मैदान निर्माण के लिए प्रथम चरण में 79 लाख जारी किए थे। विवाद निपटने के बाद अब मंगलवार को कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोनिवि के अधिकारियों ने खेल मैदान का कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक खेल मैदान न होने के कारण परिसर की खेल प्रतिभाओं को आसपास के खेल मैदान पर निर्भर रहना पड़ता था। वहीं परिसर प्रशासन भी खेल मैदान के अभाव में बड़ी खेल प्रतियोगिताएं यहां पर नहीं करा पा रहा था। अब परिसर को जल्द ही 200 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा मैदान मिल सकेगा, जिसमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल जैसे खेल प्रतियोगिताएं यहां पर हो सकेंगी। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि लंबे प्रयासों के बाद खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, खेल सहायक भगत सिंह चौहान ने बताया कि खेल मैदान बनने से परिसर सहित स्थानीय खेल प्रतिभाओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed