{"_id":"6ae879ffd8dbd6d920045680","slug":"sports-competitions-will-be-held-along-with-cultural-programmes-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122166-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होंगी खेल प्रतियोगिताएं
Mon, 02 Nov 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 11-13 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने बताया कि महोत्सव के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जबकि दिन के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, दायित्वधारी गीता रावत और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने 12 नवंबर को महोत्सव में पहुंचने का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, रतनमणि भट्ट, ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, शोभना देवी, पृथ्वी रावत, खेमराज भट्ट, अजयपाल पंवार, अमित असवाल, शिवदास आदि मौजूद रहे।