फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Driver, while intoxicated, kept driving a bus for 55 km with 28 passengers on board.

Tehri News: 28 यात्रियों को लेकर 55 किमी तक नशे में बस चलाता रहा चालक

Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Driver, while intoxicated, kept driving a bus for 55 km with 28 passengers on board.
लंबगांव (टिहरी)। शराब के नशे में एक बस चालक करीब 55 किलोमीटर तक 28 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस दौड़ाता रहा। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। चालक के नशे में होने का अंदेशा होने पर पुलिस ने अल्कोमीटर से जांच की तो उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ सेवा की बस सुबह 6 बजे उत्तरकाशी से श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 9.30 बजे बस लंबगांव थाना के समीप पहुंची। यहां चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने अल्कोमीटर से उसकी जांच की, जिसमें चालक के अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को श्रीनगर भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई। उत्तरकाशी से आई बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन आयुक्त को संस्तुति भेजी गई है। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 30 लोग सवार थे। सभी यात्री अलग-अलग स्थानों के रहने वाले थे। यात्रियों ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed