टिहरी: सीढ़ियों से कार में जा छिपा सांप, कॉलोनी में मची हलचल, वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
नई टिहरी की एक आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सीढ़ियों पर सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। लोगों को देखकर सांप एक कार में जा छिपा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला।
विस्तार
जिला मुख्यालय नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। सुबह सीढ़ियों पर नजर आए सांप को देखकर लोग सतर्क हो गए। इसी दौरान सांप एक कार के अंदर जा घुसा।
सांप के कार में छिपने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सांप घुसने से लोग उसे बाहर निकालने का इंतजार करने लगे। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मानसून की हो चुकी विदाई, फिर भी प्रदेश में आठ मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को कार से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सांप को कार से बाहर निकाल लिया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच सांप को लेकर हलचल बनी रही।