फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Siddhpeeth Shri Kunjapuri fair starts from today

सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेले का आगाज आज से

Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Siddhpeeth Shri Kunjapuri fair starts from today
आज से शुरू होने वाले आठ दिवसीय 45वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले को भव्य रूप देने के लिए नगर क्षेत्र और कुंजापुरी मंदिर में विशेष सजावट की गई है। व्यापारियों का नरेंद्रनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाने शुरू कर दिए हैं। नगर क्षेत्र में जगह-जगह वॉल पेंटिंग बनाई गई है। मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम चार बजे मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला आज से 14 अक्तूबर तक चलेगा। आठ दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान दिन के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाना है। इस बार कृषि और उद्यान विभाग के स्टाल मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे। खेल प्रेमियों, व्यापारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में मेला आयोजन को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। मेला समिति के अध्यक्ष/पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार बताया कि प्रात: 8 बजे कुंजापुरी मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ होगा।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के लिए सजे माता के दरबार
नई टिहरी। शारदीय नवरात्र के लिए देवी के मंदिर सज गए हैं। नवरात्र में श्रद्धालु देवी का अनुष्ठान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। बृहस्पतिवार (आज) से शुरू हो रहे नवरात्र की पूजा-अर्चना के लिए सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर, चंद्रबदनी और श्री कुंजापुरी समेत तमाम देवी के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। कोविड-19 की गाइड लाइन को देखते हुए मंदिरों में घेरे बनाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह कलश स्थापना के बाद हरियाली के लिए जौ बोए जाएंगे। उसके बाद देवी की पूजा का श्रीगणेश हो जाएगा। साथ ही अधिकांश लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापना और जौ बोने की तैयारी में जुटे हैं। नवरात्र में श्रद्धालु व्रत रखकर नौ दिनों तक देवी की आराधना करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed