{"_id":"6ad4cbae7eacca002d05c1d6","slug":"a-road-will-be-constructed-for-tisriyada-chani-village-at-a-cost-of-rs-9835-lakh-tehri-news-c-50-1-nth1001-121912-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: तिसरियाड़ा-चानी गांव के लिए 98 .35 लाख से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: तिसरियाड़ा-चानी गांव के लिए 98 .35 लाख से बनेगी सड़क
Sun, 18 Oct 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। तिसरियाड़ा और चानी के ग्रामीणों का जल्द सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। विनयखाल-तिसरियाड़ा-चानी गांव के लिए 98.35 लाख की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
ग्राम प्रधान शिवानी भट्ट ने विधिवत पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया। ग्राम प्रधान के साथ तिसरियाड़ा-चानी गांव के ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ के सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे। सड़क न होने से ग्रामीणों को 2 से ढाई किलोमीटर पैदल दूरी तय कर विनयखाल पहुंचना पड़ता है।
सड़क बनने से ग्रामीणों की राह आसान होगी। कहा कि विधायक शक्तिलाल शाह के अथक प्रयासों सड़क स्वीकृत हो पाई है। ग्रामीण गिरजा शंकर भट्ट, हर्षवर्धन भट्ट, नगेंद्रदत्त, वाचस्पति भट्ट, शूरवीर बिष्ट दर्मियान सिंह, सोहन लाल भट्ट, बिहारी लाल सेमवाल, रेवती रेवी, रतनेश्वरी देवी, भगेड़ी देवी, प्रेमा देवी, अमनदीप भट्ट आदि ने विधायक का आभार जताया है।